देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
23-Nov-2021 02:20 PM
DESK: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद का कुछ सालों में ही कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। उनके तृणमूल कांग्रेस में जाने के कयास लगाये जा रहे है। कहा यह जा रहा है कि ममता बनर्जी की मौजूदगी में आज शाम 5 बजे वो टीएमसी में शामिल हो जाएंगे।
कीर्ति आजाद का परिवार पारंपरिक रूप से कांग्रेसी रहा है। कीर्ति आजाद के पिता भगवात झा आजाद पुराने कांग्रेसी रहे हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके है। कीर्ति आजाद ने बीजेपी के साथ काफी दिनों तक राजनीति की। कीर्ति आजाद दरभंगा से कई बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली से टकराव के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व वो कांग्रेस में शामिल हुए और धनबाद से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें शिकस्त मिली। चुनाव हारने के बाद कीर्ति आजाद राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहे।
कांग्रेस के किसी भी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में उन्हें नहीं देखा गया। जब तृणमूल कांग्रेस पूरे देश में अपने पैर फैलाने की रणनीति को आगे लेकर जा रही है तब कीर्ति के लिए टीएमसी का दामन पकड़ना थोड़ा आसान सा हो गया। कांग्रेस के कई पूर्व नेता टीएमसी में इससे पहले शामिल हो चुके है और आगे भी कांग्रेस में टूट करने की टीएमसी की नीति है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तवंर भी ममता की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो रहे हैं।