चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 11:42 AM
By neeraj kumar
PATNA : कोरोना वायरस को लेकर राज्य भर में सतर्कता बरतते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद किया जा चुका है. पार्कों से लेकर जू और म्यूजियम तक में ताला लटका है लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को हर दिन स्कूल में हाजिरी बनाने पहुंचना है.
हद तो यह है कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा को अपने ही विभाग के इस आदेश के बारे में जानकारी तक नहीं है. आज विधानसभा में शिक्षा मंत्री से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस आदेश पर हैरत जताई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह आज ही विभागीय अधिकारियों को बुलाकर इस मामले पर बात करेंगे.
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें सरकारी स्कूलों में बच्चों के आने पर तो पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन शिक्षकों के लिए स्कूल आना अनिवार्य कर दिया गया था. सरकार के इस फैसले पर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने सवाल भी खड़े किए थे. बीजेपीएलसी नवल किशोर यादव ने सरकार से पूछा था कि क्या आज कोरोनावायरस बिहार के शिक्षकों पर बेअसर है. अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि उन्हें विभाग के इस आदेश के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है.