ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कोसी का मोस्ट वांटेड धुर्वा मंडल गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा

10-Mar-2023 05:30 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: कोसी क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ पुलिस के अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के मोस्टवांटेड तथा टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल अंतरजिला गिरोह के सरगना धुर्वा मंडल को मधेपुरा पुलिस ने उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं।


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि धुर्वा मंडल वर्ष 2018-19 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहते हुए दो दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लगातार सुर्खियों में रहा है। उसके उपर दो दर्जन से अधिक लूट, डकैती, हत्या के संगीन मामलें दर्ज हैं। इसके गिरोह का मुख्य कार्य क्षेत्र मधेपुरा, सहरसा तथा पूर्णिया जिला रहा है। इस गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी पहले ही मधेपुरा पुलिस के द्वारा की जा चुकी है, लेकिन इस गिरोह के सरगना ध्रुव मंडल लगातार फरार चल रहा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।


कुख्यात अपराधी और गिरोह का सरगना होने के कारण बार-बार धुर्वा मंडल पुलिस से बच निकलता था लेकिन बीते 9 मार्च को टीम ने इस कुख्यात अपराधकर्मी को पकड़ने में सफलता पायी है। इसकी गिरफ्तारी के बाद मधेपुरा के साथ साथ आसपास के जिलों में अपराध की वारदातों पर अंकुलश लग सकेगा। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।