ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / कोलकाता से लड़कियां मंगवा कर गया के होटल में ऐश कर रहा था...

कोलकाता से लड़कियां मंगवा कर गया के होटल में ऐश कर रहा था कुख्यात चीकू बाबा, पुलिस ने दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में दबोचा

19-Jan-2022 07:01 PM

GAYA: गया का कुख्यात सुपारी किलर चीकू पांडेय उर्फ चीकू बाबा कोलकाता से लड़कियों को मंगवा कर होटल में ऐश करते पकड़ा गया है. पुलिस ने जब बोधगया के होटल के कमरे में छापेमारी की तो चीकू बाबा लड़िकयों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. आधे दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों के आरोपी चीकू बाबा के गिरफ्तार होने के बाद कई कांडों की गुत्थियां सुलझने की उम्मीद है.


सोनागाछी से लड़कियां मंगवायी थी

गया पुलिस ने बताया कि बोधगया थाना क्षेत्र के महिमा गेस्ट हाउस में छापेमारी की गयी तो कुख्यात अपराधी चीकू पांडेय उर्फ चीकू बाबा धर दबोचा गया. उसने कोलकाता के सोनागाछी से दो लडकियों को मंगवाया था. उन्हीं लड़कियों के साथ वह कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकडा गया है. पुलिस ने सोनागाछी से आयी दोनों युवतियों को भी हिरासत में ले लिया है. 


पुलिस ने बताया कि महिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है. गेस्ट हाउस का मैनेजर ही चीकू पांडेय के लिए लड़कियां मंगवाता था. उसके लिए वह कमीशन भी लेता था. पुलिस कह रही है कि सिर्फ चीकू पांडेय के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे मालदार ग्राहकों के लिए भी गेस्ट हाउस का मैनेजर लडकियों का बंदोबस्त करता था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है जिसमें वहां आने कई औऱ अय्याशों का नाम खुल सकता है.


गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी चीकू पांडे उर्फ चीकू बाबा कुछ दिन पूर्व ही मानपुर के पटवाटोली में प्रिंस नामक एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. उसके खिलाफ सिर्फ मुफस्सिल थाने में ही आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. चीकू पांडे बीते 5 वर्ष से अपराध की दुनिया में सक्रिय था. वह इससे पहले कभी नहीं पकड़ा गया था. अपराध जगत में चीकू बाबा के नाम मशहुर अपराधी मुख्य रूप से सुपारी किलर का काम कर रहा था. 


सिटी एसपी ने जानकरी दी कि आज पुलिस को खबर मिली कि चीकू पांडे बोधगया के एक गेस्ट हाउस में लड़कियों के साथ रंगरेलिया मना रहा है. इसके बाद डीएसपी घूरन मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा. वहां चीकू पांडेय आपत्तिजनक हाल में धरदबोचा गया. उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने चीकू पांडेय के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किया है. 


गया पुलिस ने उस गेस्ट हाउस को सील कर दिया है जहां कुख्यात चीकू पांडेय रंगरेलियां मना रहा था. सिटी एसपी ने कहा कि गेस्ट हाउस के मैनेजर लड़कियां सप्लाई करने का रैकेट चला रहा था. वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर गलत काम करवा रहा था. ऐसे में पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील किया है.