तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
02-Nov-2024 10:13 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक मामले ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आया है। जहां एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, लौकही थाना क्षेत्र के नयाटोला करहरवा गांव के पास घर से 3 किलोमीटर दूर एक 12 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। इस घटना की सुचना एक ऑटो ड्राइवर ने ग्रामीणों को दिया है। उसने बताया कि वह हररोज की तरह ऑटो लेकर मजदूरी करने जा रहा था तभी उसकी नजर इस किशोरी पर पड़ी तो उनसे इसकी जानकारी दी।
वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि सूचना पाकर पुलिस की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जूट गई। इस घटना में मृतका की पहचान देवनारायण पंडित की 12 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी के रूप में की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इधर, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आशा की मां अमेलिया देवी अपने गांव की पुरोहू के साथ दीपावली की शाम में खेत में धान की फसल को पानी देने गई थी देर होने के कारण रात में घर नहीं लौटी। शुक्रवार को जब घर पहुंची तो उसकी काफी खोजबीन की जिसके बाद घर से तीन किलोमीटर दूर एक शव मिलने पर परिजनो ने पहचान की । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं लौकही थाना क्षेत्र में लगातार हो रही हत्या व वारदात से लोग डरे सहमे व दहशत में हैं ।