चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 02:46 PM
PATNA : मार्च महीने में हुई बेमौसम बरसात की वजह से राज्य के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों को हुए नुकसान पर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें कृषि इनपुट सब्सिडी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में खुद इसका ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च महीने में हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है. लिहाजा सरकार ने तुरंत कृषि इनपुट सब्सिडी देने का फैसला किया है.
नीतीश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है. मार्च महीने में क्या तापमान है सब देख रहे है. फरवरी-मार्च में ओलावृष्टि के कारण के कई जिलों में बिना मौसम के हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ हैं. इस क्षति का नुकसान का जायजा लिया जा रहा है.
सीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर जो भी हमलोग मिलकर कर कोशिश कर रहे हैं वह अपने जगह पर है. लेकिन 24-26 फरवरी को 11 जिलों में हुई बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है. किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इसका कृषि इनपुट अनुदान के लिए राशि आवंटित कर दी गई है. लेकिन जो मार्च में हुआ है. उसको लेकर सभी जिलों में कई फसलों को नुकसान हुआ है. ऐसे किसानों को मदद दी जाएगी और कृषि इनपुट अनुदान दिया जाएगा.