मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
09-Dec-2020 04:48 PM
DELHI : देशभर में नए कृषि कानून का विरोध देखते हुए अब विपक्षी दल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने गुहार लगाने पहुंचे हैं. विपक्षी दलों के 5 नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में वह नए कृषि कानून को लेकर राष्ट्रपति के सामने पूरी स्थिति को रखेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सीताराम येचुरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले नेताओं में शामिल हैं. विपक्षी नेता करीब चार बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे और पांच बजे राष्ट्रपति से मुलाकात शुरू होगी.
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के सामने कानून को लेकर दिक्कतों को रखा जाएगा. किसानों के आंदोलन का मुख्य लक्ष्य कानूनों को वापस करवाना है. विपक्ष के मुताबिक, इस कानून से सिर्फ किसान नहीं बल्कि पूरी कृषि इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है. विपक्षी दलों ने कृषि कानून के मसले पर आक्रामक रुख अपनाया है और बीते दिन किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को खुला समर्थन दिया. किसानों के भारत बंद के समर्थन में करीब दो दर्जन राजनीतिक दल थे.