PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
09-Oct-2023 07:15 AM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान को 'वाई श्रेणी की सुरक्षा' दी गई है। पिछले दिनों बॉलीवुड के किंग खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद अब इन्हें 'वाई श्रेणी की सुरक्षा' दी गई है।
दरअसल,बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। एक ओर जहां उन्होंने पठान और जवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया तो दूसरी ओर अब हर कोई डंकी का इंतजार कर रहा है। ऐसे में पठान को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला था, जिसके चलते शाहरुख खान को धमकियां मिली थीं। अब इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें 'वाई श्रेणी की सुरक्षा' दी गई है।
मालुम हो कि वाई प्लस कैटिगरी सिक्योरिटी में शाहरुख खान को 11 पर्सनल सिक्योरिटी स्टाफ मिलेगा, जिस में 6 कमांडो, 4 पुलिस कर्मचारी और एक ट्रैफिक क्लीयर करवाने वाली गाड़ी शामिल होगी। वहीं शाहरुख के घर मन्नत पर भी सिक्योरिटी मौजूद रहेगी। हालांकि ये सिक्योरिटी मुफ्त में नहीं मिलेगी और तब तक रहेगी जब तक दोबारा से कमेटी इस खतरे का रिव्यू नहीं कर लेती।
आपको बताते चलें कि, शाहरुख खान को हाल ही में कुछ धमकियां मिली हैं, जिनके बारे में मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट (एसआईडी) ने 5 अक्टूबर को सभी पुलिस कमिशनरेट्स, जिला पुलिस और स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट्स (SPUs) को इस बारे में जानकारी दी और शाहरुख को तुरंत वाई प्लस सिक्योरिटी देने के लिए कहा। ये फैसला हाई पावर कमेटी के खतरे / धमकी की जांच करने के बाद लिया गया है।