ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / लापरवाह सिस्टम : सरकारी अस्पताल में नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर बच्ची की...

लापरवाह सिस्टम : सरकारी अस्पताल में नहीं मिला खून, तड़प-तड़प कर बच्ची की मौत

08-Jan-2021 11:11 AM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में लापरवाह सिस्टम ने एक बच्ची की जान ले ली. सरकारी अस्पताल में पूरी रात बच्ची के परिजन खून के लिए भटकते रहे, लेकिन कहीं भी उन्हें खून नहीं मिला और आखिरकार बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

बेटी की मौत के बाद मां ने डीएम को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है.मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना इलाके के मधुबन बेसी गांव की है. जहां बुधवार की देर शाम रानी देवी की बेटी खुशी को जंगली सूअर ने काट लिया.  जिसके बाद खुशी को  SKMCH में भर्ती कराया गया. जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डाक्टरों ने खून चढ़ाने की बात कही.

जब परिजनों ने SKMCH के बल्ड बैंक में खून की माँग की तो कहा गया कि हम खून तब ही देंगे जब बदले में मूझे इसी ब्लड ग्रुप का खून दिया जाएगा. लेकिन परिजन का खून बेटी के खून से नहीं मिला. जिसके बाद ब्लड बैंक ने खून देने से इंकार कर दिया.  इसके बाद परिजन बेटी की जिंदगी की खातिर सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर गये, पर वहां भी खून नहीं मिला. रात में बल्ड लेने व देने से स्वास्थ्य कर्मियों ने इंकार कर दिया. जिससे गुरूवार 7 जनवरी को खून के अभाव में लड़की ने दम तोड़ दिया. डाक्टरों ने साफ कहा कि अत्यधिक रक्तस्राव हो गया था, जिससे जान नहीं बचाई जा सकी.  खुशी की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. जिसको लेकर बेटी की मां डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है, जिससे बल्ड के अभाव में किसी और की जान ना जा सके.