ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

खुद को SP बता महिला दारोगा को सस्पेंड करने की दे रहा था धमकी, थानेदार से लेकर पुलिस कप्तान तक को कर चुका है कॉल, पुलिस के हत्थे चढ़ गया फ्रॉड

06-Jun-2023 09:36 PM

By First Bihar

NAWADA: खुद को नवादा एसपी बता महिला दारोगा को फोन पर धमकी देने वाले फ्रॉड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह शख्स पुलिस अधिकारी बनकर पुलिसवालों को कॉल किया करता था और थाने से जुड़ी बातें पूछने की कोशिश करता था। महिला एसआई से भी इस संबंध में पूछताछ करने लगा लेकिन महिला एसआई को यह एहसास हो गया कि कॉल करने वाला फ्रॉड है तो उसने बात करना मुनासिब नहीं समझा। कॉल काटने के बाद वह फिर फोन लगाया और महिला दारोगा को सस्पेंड करने तक की धमकी देने लगा। 


धमकीभरा यह कॉल 26 मई को नारदीगंज थाने की दारोगा अंशु प्रभा को आया था। फोन करने वाले फ्रॉड ने खुद को नवादा एसपी बता महिला एसआई को थानेदार बनाने की लालच देने लगा। यह सुनकर अंशु प्रभा को यह बात हजम नहीं हुई। उसे ऐसा लगा कि कोई सिरफिरा इस तरह की बातें कर रहा है। जब उन्होंने फोन काट दिया तब फिर से उसने कॉल किया और इस बार उसे सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला दारोगा ने अगले दिन नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद सर्विलांस की मदद से उसे पुलिस ने दबोच लिया। 


गिरफ्तार किये गये फॉड की पहचान गोविन्दपुर थाना इलाका निवासी सिद्धेश्वर यादव के बेटे मनोज यादव के रूप में हुई है। यह इतना शातिर है कि यह पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को कॉल करता था। नारदीगंज के थानेदार मुकेश कुमार को भी एसपी बनकर फोन किया था और थाने से जुड़ी बातें पूछने की कोशिश करता था। मनोज यादव ने पटना सिटी एसपी को तक को कॉल कर चुका है। इसके खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में भी मामला दर्ज है। साथ ही रोहतास, शिवहर, औरंगाबाद में भी कई मामले दर्ज है। फिलहाल अब उसे जेल भेज दिया गया है।