ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

खुद को पुलिस ऑफिसर बता 6 शादियां कर चुका है असलम, सातवीं शादी करने से पहले पुलिस ने दबोचा

खुद को पुलिस ऑफिसर बता 6 शादियां कर चुका है असलम, सातवीं शादी करने से पहले पुलिस ने दबोचा

02-Feb-2023 07:33 PM

By First Bihar

JHARKHAND: अब बात 50 साल के शातिर असलम की करते हैं जो खुद को पुलिस ऑफिसर बताता था और अपने धर्म को भी छिपाकर रखता था। उसने एक नहीं बल्कि छह जिन्दगियां तबाह और बर्बाद की है। नाम, धर्म और पद बदलकर इसने अब तक छह शादियां की। कई नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी का दवाब डालने वाले इस बहशी असलम को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रातु के अलकमर कॉलोनी से उसे दबोचा गया है। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है वहां वह सद्दाम के नाम से रह रहा था। बताया जाता है कि असलम सातवीं शादी के फिराक में था लेकिन पुलिस ने असलम को उसके असली ससुराल तक पहुंचा दिया।  

सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार की माने तो असलम पैसे का लालच देकर हिंदू आदिवासी और मुस्लिम लड़कियों से शादी करता था। खुद को पुलिस ऑफिसर बता लड़की वालों को इम्प्रेस करता था। लोगों को लगता था कि अधेड़ हुआ तो क्या हुआ सरकारी नौकरी तो है। वो भी पुलिस का अधिकारी है मेरी बेटी को कभी दुख नहीं होगा। इस लालच में पड़े लोग इसके झांसे में आ जाते थे। इसने अब तक छह लड़कियों से शादी रचाई और सातवीं शादी के फिराक में भी था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे धड़ दबोचा। 


असलम इतना शातिर था कि वह पुलिस बनकर कई लड़कियों की जिन्दगी से खेलता रहा। अब तक उसने छह शादियां की और सातवीं शादी करने के फिराक में था। इस बात की भनक मिलते ही पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन वह किसी तरह मंडल से फरार हो गया। तब से उसकी गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने रांची में उसे गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी के खिलाफ 8 दिसंबर को पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया गया था कि असलम खान नामक शख्स अपना नाम (संजय कसेरा) और धर्म बदलकर फर्जी तरीके से डरा धमकाकर खुद को पुलिस बता जबरन शारिरीक संबंध बनाया और उससे शादी की। इस संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गयी। जांच में पता चला कि आरोपी धनबाद के अजीज नगर का रहना वाला है उसकी पहचान निजामुद्दीन खान के बेटे असलम खान के रूप में हुई। 


वह अपना नाम और पता बदलकर (संजय कसेरा उर्फ संजय महतो पिता दिपक करोरा उर्फ मनोज महतो, पता खुटी, तोरपा रोक जिला सुंटी एंव फोर लाइन सेक्टर 12 थाना सेक्टर 12 जिला बोकारो) फर्जी तरीके से पीड़िता को डरा धमकाकर शारिरीक संबंध बनाने के बाद 7 दिसंबर 22 को पीड़िता के साथ शादी कर रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी असलम खान पुलिस की वर्दी पहनता था।


खुद को इंस्पेक्टर और डी०एस०पी० बता लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करता था।अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से अलग-अलग महिलाओं से फर्जी तरीके से विवाह करने की बात प्रकाश में आई। इस संबंध में आरोपी असलम खान के ऊपर विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज किये गये। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।


वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं थी। तकनीकी मदद और मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी असलम खान को 1 फरवरी को अलकमर कॉलोनी थाना "रातु जिला रांची से गिरफ्तार किया। जहां उसे लोग सदाम के नाम से जानते थे। यहां भी उसने नाम बदल रखा था।