ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता सर्राफा कारोबारी को बनाया निशाना, 5 लाख का आभूषण लेकर फरार हो गये अपराधी

23-Apr-2024 09:38 PM

By First Bihar

MOTIHARI: अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म स्पेशल 26 आपने जरूर देखी होगी। जिसमें हीरो अपनी एक नकली आयकर अधिकारियों की टीम बनाता हैं और रेड डालता हैं। ऐसा ही मामला बिहार के मोतिहारी में सामने आया है जहां क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता अपराधियों ने एक स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाया। उनसे ठगी करने के बाद मौके से फरार हो गया। 


मोतिहारी में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ओम साईं ज्वेलर्स के मालिक पारस प्रसाद स्वर्णकार से दो लोग मिलते हैं और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हैं। अपना परिचय देते हुए सर्राफा कारोबारी के गले से सोने का चेन, हीरा जरित लॉकेट, हाथ में पहने हीरा और सोने के अंगूठी बैग में रखते हैं। साथ ही कस्टमर का स्वर्ण आभूषणों को जांच करने के नाम पर अपने पास रख लेता है और मौके से फरार हो जाता है। इन आभूषणों की कीमत पांच लाख रुपये बतायी जा रही है। 


जब तक स्वर्ण व्यवसायी को यह पता चला कि उनके साथ ठगी की गयी है तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो जाते है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मौके पर पहुंचे सदर एएसपी शेखर चौधरी ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गयी है। सदर एएसपी ने बताया कि ठगी का मामला सामने आया है। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी के साथ ठगी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।