ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

खो गया है आधार कार्ड तो न हों परेशान, घर बैठे मिलेगा नया, ये है प्रोसेस..

22-Mar-2021 02:34 PM

DESK : आधार कार्ड देश के हर एक नागरीक के लिए जरुरी दस्तावेज बन गया है. आपको नया सिम चाहिए या बैंक में अकाउंट खोलना है, तो इन सब के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरुरी है. बिना आधार कार्ड के आपका कोई भी काम नहीं होगा. अगर आपके पास आधार कार्ड है या आप बनाने जा रहे हैं तो आपको किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. लेकिन जिनका आधार कार्ड बन चुका है और कुछ दिनों से खो गया है, नहीं मिल रहा है उनको अब परेशान होने की जरुरत नहीं है. 

अगर आपका आधार कार्ड पहले ही बन चुका था, लेकिन अब खो गया है तो बिल्कुल परेशान होने की जरुरत नहीं है. आप मामूली शुल्क देकर यूआईडीएआई की वेबसाइट से इसका प्रिंट दोबारा मंगा सकते हैं. इतना ही नई अगर आप प्रिंट किया हुआ आधार कार्ड घर मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये शुल्क देना होगा. इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है यह हम यहां बताने जा रहे हैं.

जानिए पूरी प्रक्रिया...
1. यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uidai.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद आपको My Aadhaar सेक्शन पर क्लिक करने के बाद Get Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा. 

2. इसके ठीक निचे दिए गए Retrieve Lost or Forgotten EID/UID विकल्प पर क्लिक करें.

3.जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आधार कार्ड नंबर , नामांकन संख्या , पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर समेत कुछ जानकारी देनी होगी. 

4.अब आपको CAPTCHA दर्ज करना होगा और फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी सेंड करने का ऑपशन आएगा. क्लिक करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, वहीं TOTP आपके mAADHAAR ऐप पर भेजा जाता है.

5. इसके बाद पेमेंट गेटवे पेज खुलेगा, जहां  50 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है. पेमेंट होने के 15 दिन बाद स्पीड पोस्ट से आपके पास आधार कार्ड की हार्ड कॉपी भेद दी जाएगी.