Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
20-Jul-2022 06:39 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 12 साल का स्कूली छात्र नामित आनंद अचानक लापता हो गया है। वह बाल्डविन एकडेमी में पढता है और 7वीं कक्षा का छात्र है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गांधी मैदान थाने में अपहरण का मामला परिजनों ने दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय स्कूली छात्र नामित आनंद घर से दूध लाने के लिए खटाल के लिए निकला हुआ था लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आया। परिवार वालों में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। नामित के अचानक लापता होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पटना के गांधी मैदान में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।
पीड़ित परिवार पटना के लालजी टोला कदमकुंआ का रहने वाला है। 12 साल का नामित आनंद बाल्डविन एकडेमी में सातवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से घर आने के बाद 19 जुलाई को घर से दूध लाने के लिए निकला था। शाम को तकरीबन तीन बजकर तीस मिनट पर वह घर से दूध लाने निकला था। जब लौटने में देरी हुई तो परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला।
छात्र की गुमशुदगी और अपहरण का मामला गांधी मैदान थाने में दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक नामित आनंद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
नामित आनंद औरेंज टी शर्ट और ब्लू पैंट पहना था। नामित आनंद की हाईट करीब पांच फीट है। रंग गोरा है। माता-पिता ने पुलिस को फोटो भी दिया है। बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग परिजन गांधी मैदान थाना पुलिस से कर रहे हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।