ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

खरीदार बनकर मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्कर को दबोचा : आर्म्स भी बरामद

26-May-2024 04:17 PM

By Dhiraj Kumar Singh

MUNGER : खुद अवैध हथियारों का खरीदार बनकर पुलिस ने एक हथियार तस्कर धर-दबोचा है। पुलिस को हथियार बेचने आए हथियार तस्कर के पास से एक मास्केट और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अब इसके पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुट गई है। 


तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर मुंगेर पुलिस चल रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। हथियार बेचने आए तस्कर को एक मास्केट और देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक शख्स को खरीदार बनाया और उसे हथियाए तस्कर के पास डील करने को भेज दिया। 


जब हथियार तस्कर और खरीदार के बीच दस हजार में डील पक्की हो गई और हथियार डिलिवरी की जगह भी तय हो गयी, तब मुंगेर बस स्टैंड के पास एक होटल में छापेमारी की गयी। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने आर्म्स तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गयी तब उसके पास से दो हथियार भी बरामद किये गए।


हथियार तस्कर के पास से एक मास्केट और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। हथियार तस्कर की पहचान मुंगेर के नयाराम नगर थानाक्षेत्र के चंदनपुरा निवासी बैकुंठ महाराज के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हथियार तस्कर से पूछताछ कर रही है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।