ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पटना : खाने को तरस रहीं 9 फ्लैटों की मालकिन बूढ़ी मां, बात-बात...

पटना : खाने को तरस रहीं 9 फ्लैटों की मालकिन बूढ़ी मां, बात-बात पर बेटे घर से निकालने को देते हैं धमकी

07-Feb-2020 09:34 AM

PATNA : जो मां-बाप अपने बच्चों को सींच कर बड़ा करते है और उन्हें हर काबिल बनाते हैं आजकल वहीं मां-बाप को बच्चे बेसहारा छोड़ दे रहे हैं. पटना सदर एसडीओ की अध्यक्षता में गठित माता-पिता एवं भरण पोषण ट्रिब्यूनल में हर साल ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. 

गुरुवार को एक ऐसा ही मामला बिहार राज्य महिला आयोग पहुंचा. जहां एक 70 साल की बूढ़ी मां ने रोते हुए इंसाफ की गुहार लगायी. मां गीता देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो गई है. उनके पटना में नौ फ्लैट हैं, जिसमें से दो उनके नाम पर है बाकि पति के नाम पर थी. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. बेटी की शादी हो गई है.

बड़ा बेटा चार साल से अलग रहता है और फ्लैट का किराया खुद लेता है. छोटा बेटा भी साथ नहीं रहता. 9 फ्लैट की मालकिन होने के बाद भी कोई खाने को नहीं देता. टिफिन सेवा से खाना खातीं हैं. पर अब इसके लिए भी पैसे नहीं हैं. किरायदारों के पास पैसे लेने जाती हैं, तो बेटा उन्हें घर से निकालने की धमकी देता है. 

गुरुवार को वे रोते हुए महिला आयोग पहुंची. उन्होंने कहा कि अभी वे मैनपुरा स्थित घर में किसी तरह रहकर अपना गुजर-बसर कर रही हैं. लेकिन बेटे को चैन नहीं है. हर समय दोनों बेटे घर से बाहर करने की धमकी देते हैं. जिसके बाद महिला आयोग की तरफ से अब उनके बेटों को समन भेज कर आवेदिका को इंसाफ दिलाने की बात की है.