ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

अवैध खनन केस: ED ने जब्त किए करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, MLC राधाचरण सेठ समेत 27 ठिकानों पर हुई थी रेड

09-Jun-2023 03:28 PM

By First Bihar

RANCHI: अवैध बालू खनन के मामले में ईडी की टीम ने बीते 6 जून को पटना, धनबाद, हजारीबाग और कोलकाता में एकसाथ 27 जगहों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी मैसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और अन्य सहयोगियों के ठिकाने पर हुई थी। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया है।


ईडी के मुताबिक, 6 जून को अवैध खनन मामले को लेकर हुई छापेमारी के दौरान डेढ़ करोड़ कैश, 11 करोड़ के संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही बैंक में जमा 6 करोड़ रूपए और 60 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। रेड के दौरान बरामद कागजात और अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया है।


दरअसल, अवैध बालू खनन को लेकर बिहार पुलिस की तरफ से दर्ज कराए गए विभिन्न मामलों में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। खनन विभाग की शिकायत पर मैसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ विभागीय प्री-पेड परिवहन ई-परिवहन का उपयोग किए बिना अवैध रेत खनन और इसकी बिक्री को लेकर केस दर्ज है।


बता दें कि अवैध खनन के कारण बिहार सरकार को करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम से जुड़े बबन सिंह, पुंज सिंह, मिथिलेश सिंह, सुरेंद्र जिंदल, अशोक कुमार, MLC राधाचरण साह और सुभाष यादव बॉडसन के डायरेक्टर रहे हैं जबकि जगनारायण सिंह और सतीश कुमार सिंह आदित्य मल्टीकॉम के डायरेक्टर हैं। ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम बिहार के विभिन्न जिलों में बालू खनन का काम करती हैं।