चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Mar-2021 05:25 PM
KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर खगड़िया से सामने आ रही है, जहां स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है.
घटना खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना इलाके के चंडी टोला की है, जहां स्कूल की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि चंडी टोला प्राथमिक विद्यालय के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है. नाले के निर्माण को लेकर ही जेसीबी से खुदाई की जा रही थी. इस दौरान स्कूल की दीवार गिर गई.
स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर बताये जा रहे हैं, जो नाले के निर्माण में लगे हुए थे. अभी भी 2 लोगों के नीचे दबने की बात सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही के कारण इस हादसा हुआ है.
खगड़िया के डीएम शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि नाले के खुदाई के क्रम में वह दीवार गिरी है. वह खुद स्पॉट पर पहुंच रहे हैं. यह घटना खगड़िया के मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है. मौके पर खगड़िया के डीएसपी भी पहुंचे हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.