अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
12-Oct-2021 12:43 PM
KHAGARIA : जिले में पंचायत चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है. वैसे-वैसे चुनावी मैदान में उम्मीदवार अपना जनसंपर्क अभियान तेज करते जा रहे हैं. खगड़िया जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने एक बार फिर जिला परिषद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. खगड़िया में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी कृष्णा कुमारी यादव एक बस से चुनाव मैदान में है और जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है.
कृष्णा कुमारी यादव ने खगड़िया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से अपना नामांकन दाखिल किया है. 10 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिया गया है. अब वह लगातार अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रही हैं. इस दौरान उन्हें हर होमवर्क के लोगों का समर्थन भी मिलता दिखता है. युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के बीच भी लोकप्रिय कृष्णा कुमारी यादव की किस्मत का फैसला जनता करेगी. लेकिन फिलहाल वह अपने द्वारा किए गए कामों को लेकर लोगों के बीच जा रही हैं.
नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि इन्होंने अपने क्षेत्र में काफी काम किया है. उन्हें जनता के भरोसा है कि पूर्व की भांति इसबार भी जनता उनका साथ देगी और और वे भारी मतों से विजयी होंगी.