ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / केवल शराबबंदी नहीं नशामुक्ति की बात करें नीतीश, RJD का दावा.. तेजस्वी जल्द...

केवल शराबबंदी नहीं नशामुक्ति की बात करें नीतीश, RJD का दावा.. तेजस्वी जल्द बनेंगे मुख्यमंत्री

20-Jan-2022 12:02 PM

By ASHMIT

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में सत्ता परिवर्तन का एक बार फिर से दावा किया है कि तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आरजेडी को पूरा भरोसा है कि इसी साल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता और विधायक के भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर दावा किया है कि तेजस्वी यादव बहुत जल्द बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं और इसके साथ ही नीतीश कुमार बिहार की सियासत से संन्यास ले लेंगे। फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में भाई वीरेंद्र ने यह दावा किया है।


बिहार में शराबबंदी के मसले पर विधानसभा के अंदर अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा करने वाले भाई वीरेंद्र का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री केवल दूसरे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए शराबबंदी की बंसी बजा रहे हैं। आरजेडी विधायक ने कहा है कि बिहार में सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है. और इन नाकामियों को छिपाने के लिए ही शराबबंदी का बाजा बजाया जा रहा है। आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार वाकई बिहार में सामाजिक बदलाव करना चाहते हैं तो उन्हें नशा मुक्ति अभियान चलना चाहिए ना कि केवल शराबबंदी कानून।


आरजेडी ने यह भी दावा किया है कि नीतीश कुमार का वक्त अब खत्म हो चुका है। बिहार की जनता उनकी हकीकत को जान चुकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश भले ही जैसे तैसे मुख्यमंत्री बन गए लेकिन अब उनके सन्यास का वक्त नजदीक आ चुका है। बिहार में नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के साथ नीतीश अपना बोरिया बिस्तर समेट लेंगे।