ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा, अब 34% हुआ महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ा, अब 34% हुआ महंगाई भत्ता

30-Mar-2022 04:50 PM

DESK: केंद्र सरकार ने नए वित्त वर्ष से पहले अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। अब डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। 


केंद्रीय कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार ने देश के करीब 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मियों और 65 लाख से अधिक पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। बढ़ोतरी जनवरी से लेकर जून 2022 के लिए मान्य होगा। बता दें कि अब महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी हो गयी है।


बता दें कि पिछले साल जुलाई 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था। कोरोना महामारी कारण डेढ़ साल तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गयी थी। जुलाई 2021 के बाद अक्टूबर 2021 में 3 फीसदी और बढ़ोतरी की गयी थी जिसके बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी कर दिया था।


 केंद्र सरकार एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। अब डीए मूल वेतन का 34 फीसदी हो जाएगा। मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।