ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / केंद्र सरकार पर JAP ने बोला हमला, कहा-केंद्रीय एजेन्सियों का दुरुपयोग बंद करे...

केंद्र सरकार पर JAP ने बोला हमला, कहा-केंद्रीय एजेन्सियों का दुरुपयोग बंद करे बीजेपी

28-Aug-2022 07:32 PM

NALANDA: जन अधिकार पार्टी (JAP) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष को खत्म करने की ऐसी कार्रवाई की जा रही है। जबकि बीजेपी के ही कई नेताओं ने करप्शन से संपत्ति बनाई है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।


जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पर ED और  CBI का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर चोट जरुरी है, लेकिन यह एकतरफा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा इन दिनों देश में ED और  CBI का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष को खत्म करने के लिए कर रही है, जबकि उनके अपने कई मंत्री और नेताओं ने भी भ्रष्टाचार से सम्पत्ति बनायी है, उस पर वह कुछ नहीं कर रही है. 


उन्होंने उक्त बातें हिलसा बाजार में मां काली पूजा अर्चना और कराय परशूराय के डियांवा गांव में मजार पर चादरपोशी के बाद कही. उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है. बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. यही वजह है कि केंद्र की सरकार हर वो काम करती है, जिससे मुख्य मुद्दे विलुप्त हो रहे हैं. और जनता के बीच त्राहिमाम की स्थिती है।


दानवीर ने कहा कि मोदी सरकार, जब सबका साथ सबका विकास की बात करती है, तो ED और  CBI से जाँच भी निष्पक्षता से सबों का होना चाहिए. लेकिन उनकी मंशा न सिर्फ विपक्ष को ख़त्म करने की है, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा जैसे मुद्दों से सबका ध्यान भटकाने की भी है. 


दानवीर ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव ने बार बार कहा है कि देश के सभी नेताओं और अधिकारीयों की सम्पत्ति की जाँच निष्पक्षता से हो, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए. वरना विपक्ष को निशाने पर लेकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से गलत परम्परा की शुरुआत होगी. यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं होगा. इस मौके पर पार्टी के सकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।