मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
04-Apr-2020 03:42 PM
PATNA : केन्द्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सोशल मीडिया पर नजर है, कोई भी ऐसी वीडियो या पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर ना करें जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि कोरोना जैसे महामारी जिसने पूरे विश्व को अपने चपेट में ले रखा है इस दौरान किसी भी तरह की गलत या अफवाह फैलाने वाली जानकारी देश को नुकसान पहुंचा सकती है। ये मामला अतिसंवेदनशील हैं। हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है। ऐसे में जरूरी है कि सोशल मीडिया के जरिए इसके संबंध में किसी तरह की अफवाह न फैलायी जाए।
बता दें कि देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 62 लोगों की मौत भी हो चुकी है. हालांकि 183 लोगों ने महामारी से जंग जीत ली है। सूत्रों के मुताबिक भारत में कोविड19 मामलों का चरम अप्रैल के अंत और मई के पहले हफ़्ते में आ सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि भारत में चरम का आंकड़ा यूरोप या अन्य देशों की तरह बहुत अधिक जाने की संभावना नहीं है।