ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / केजरीवाल से सीबीआई ने करीब 9 घंटे तक की पूछताछ, बोले केजरीवाल..CBI के...

केजरीवाल से सीबीआई ने करीब 9 घंटे तक की पूछताछ, बोले केजरीवाल..CBI के हर सवाल का दिया जवाब

16-Apr-2023 10:01 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाला मामले में रविवार को करीब 9 घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ की। इस दौरान केजरीवाल से सीबीआई ने क्या कुछ पूछा इस बात की जानकारी उन्होंने मीडिया को दी।


 बताया कि सीबीआई के सभी सवालों का जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा कि सुबह ही मैंने कहा था हमारे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। आप ईमानदार पार्टी है मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन कभी अपनी ईमानदारी पर आंच नहीं आने देंगे और ना ही कभी कोई समझौता करेंगे। मुझ पर जबरन आरोप लगाया जा रहा है। 


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे कभी हमारा अच्छा नहीं सोच सकती। हमें और हमारी पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। जो काम 75 साल में नहीं हुआ हमने 8 साल में करके दिखाया है। यही कारण है कि हमारी पार्टी आगे की ओर तेजी से बढ़ रही है। जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।  केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि देश की जनता हमारे साथ खड़ी है।


केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाला की कहानी झूठी और घटिया राजनीति के सिवाय कुछ भी नहीं है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। आम आदमी पार्टी को केंद्र सरकार खत्म करना चाहती है लेकिन वे भूल रहे हैं कि देश की जनता हमारे साथ है।