ब्रेकिंग न्यूज़

एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Home / news / केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, मिलेगी राहत या अभी...

केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, मिलेगी राहत या अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली के सीएम?

10-Sep-2024 07:59 AM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में अरेस्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को दो दिनों के भीतर लिखित दलीलें पेश करने को कहा था। 


बीते पांच सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। जांच एजेंसी ने केजरीवाल की बेल के खिलाफ कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है और कहा है कि केजरीवाल की याचिका में दम नहीं है, याचिकाकर्ता केस को राजनीतिक रंग देना चाह रहे हैं। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्ष को लिखित दलिलें पेश करने को कहा था।


दरअसल, शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके हैं। सीबीआई के केस में केजरीवाल को बेल नहीं मिल सकी है, जिसके कारण उनकी रिहाई नहीं हो पा रही है। सीबीआई के केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए गुहार लगाई थी। 5 सितंबर को कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था जिसे आज सुनाया जाएगा।


बता दें कि दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई कर रही है जबकि इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। ईडी के मामले में केजरीवाल को तो सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई है लेकिन सीबीआई के मामले में बेल नहीं मिलने के कारण वह अब भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी साल 26 जून को सीबीआई ने केजरीवाल को अरेस्ट किया था। हाईकोर्ट केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। ऐसे में केजरीवाल को अब सुप्रीम कोर्ट से ही राहत की उम्मीद है।