Patna Airport : पटना से उड़ेगा इंटरनेशनल फ्लाइट, एयरपोर्ट पर लगेगा रडार; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में UP के BPSC शिक्षक ने क्यों लगाया मौत को गले? वजह तलाश रही पुलिस Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बिहार में भीषण सड़क हादसा: दुर्घटना में जिला कल्याण पदाधिकारी हुए घायल, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े Bihar News: CO के हड़ताल पर सख्त हुई सरकार, राजस्व अधिकारी को अंचल अधिकारी का प्रभार, सीओ से गाड़ी डोंगल वापस, सभी DM को भेजा गया पत्र... Handcuffed Students Exam : हथकड़ी में परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, अदालत के आदेश पर दिलाई गई इंटर परीक्षा Bihar CM Nitish Kumar : “सब खुश रहिएगा न जी? हाथ उठाकर बोलिए ..." नीतीश कुमार ने विधानमंडल दल की बैठक में कहा- सब मिलकर काम करें, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा Bihar News: बिहार में इंटर परीक्षा में लेट पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका, फूट-फूटकर रोईं छात्राएं Bihar News: बिहार में इंटर परीक्षा में लेट पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोका, फूट-फूटकर रोईं छात्राएं
21-Jul-2024 11:03 AM
By First Bihar
DESK: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ में बड़ा हादसा हो गया है। सुबह-सुबह पहाड़ से गिरी चट्टान की चपेट में आने से अबतक तीन लोगों के मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और जरूरी निर्देश दिए हैं।
दरअसल, केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार की सुबह हादसा हो गया। पैदल रास्ते में पहाड़ से एक बड़ा चट्टान टूट कर गिरा। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। तीन लोगों के शव को मलबे से निकाला गया है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल गुजरात और महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रास्ते पर गिरे पहाड़ के टुकड़े को हटाने का काम शुरू किया गया है। मलबा को हटाने का काम किया जा रहा है।
सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें”।