ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

कौन नहीं राम भक्त ...? योगी के बयान पर बोले तेजस्वी यादव ... रामराज्य के लिए बेहतर है बेरोजगारी,महंगाई और गरीबी को दूर करना

कौन नहीं राम भक्त ...? योगी के बयान पर बोले तेजस्वी यादव ... रामराज्य के लिए बेहतर है बेरोजगारी,महंगाई और गरीबी को दूर करना

29-May-2024 11:47 AM

By First Bihar

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव राम विरोधी और राम भक्तों के बीच है जिसके बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। ऐसे में अब आज इस मुद्दे को लेकर जब बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो देश भी नहीं साफ-साफ कहा कि मुझे इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं देना है। क्योंकि यह चुनावी मुद्दा है ही नहीं।


तेजस्वी में कहा कि इस देश में कौन राम भक्त नहीं है? हम लोग तो दूरदर्शन के समय से ही रामायण देखते आ रहे हैं घर में। हमारे घर में राम हैं। हमारे घर में मंदिर है। लेकिन रामराज्य के लिए बेहतर है बेरोजगारी को दूर करना। महंगाई को दूर करना है गरीबी दूर करनी है। राम का नाम लेने से कुछ नहीं होगा बल्कि राम के आदर्शों पर चलने से सब कुछ होगा।


तेजस्वी ने कहा कि इस बार का चुनावी मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी रोजगार, और युवाओं को सशक्त बनाना है। बिहार ने पिछले चुनाव में इनको गुजरात से भी अधिक सांसद दिया यहां 40 में से 39 सांसद को बहुमत हासिल हुई। लेकिन इसके बाद में बिहार को ठेंगा मिला और गुजरात को सब कुछ मिला। इसलिए बिहार की जनता इस बार उनको सबक सिखाएगी।


उधर, चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी चिराग पासवान की अधिक कहते हैं कि हमने जमीन लिखवाकर नौकरी दी है तो एक लड़का या एक कैंडिडेट को ढूंढ कर लाइन जिसे हमने जमीन लिया हो। और यदि उनके पास कोई उत्तर नहीं है तो कृपया चुप रहे उनके लिए बेहतर होगा नहीं तो फिर मैं बोलूंगा तो अलग ही बात होगी।