ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या...

KATIHAR NEWS: पानी के कारण फौजी गांव में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

23-Sep-2024 06:01 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत में अचानक कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जहां कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है वो देश के रखवाले 'फौजी गाँव' के नाम से भी जाना जाता है। जहां कैंसर के मामलों में अचानक वृद्धि हो गई है। इस गाँव में पिछले एक साल के भीतर एक दर्जन लोगों को कैंसर हो चुका है और इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरनाक स्थिति से गाँव के लोग काफी दहशत में हैं। 


कैंसर का कारण: दूषित पानी या कुछ और

बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव पंचायत समिति सदस्य पति पशुपति यादव एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पानी में कुछ गड़बड़ी है। जिसके कारण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति तब तक सुधरने वाली नहीं है जब तक पानी की गहन जाँच नहीं की जाती। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तुरंत पानी की जाँच कराये जाने की माँग की है। उनका कहना है कि पानी में किसी प्रकार का विषैला या हानिकारक तत्व हो सकता है। जो गाँव में कैंसर के बढ़ते मामलों का कारण बन रही है। 


आखिर क्यों हो रहा है कैंसर?

गांव के लोग और जनप्रतिनिधि दोनों ही कैंसर के बढ़ते मामलों को पानी की गुणवत्ता से जोड़कर देख रहे हैं लेकिन वास्तविक कारण क्या है। यह तो पानी की जाँच के बाद ही पता चल पाएगा। इसके अलावे कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इलाके में कीटनाशकों और रसायनों के अत्यधिक उपयोग या पर्यावरण प्रदूषण भी संभावित कारण हो सकते हैं। गांव में कैंसर के बढ़ते मामलों ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की माँग को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को अविलंब पानी की जाँच करवानी चाहिए और इस संकट का समाधान निकालना चाहिए, ताकि गाँव को इस भयावह स्थिति से बाहर निकाला जा सके। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से सही कदम उठाने की मांग की।news imagenews imagenews image

news image