BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए
23-Feb-2021 08:45 AM
KATIHAR : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी मृतक समस्तीपुर जिला के रोसड़ा के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहा है. एक साथ 6 लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.
हादसा कुर्सेला थाना इलाके के एनएच-31 के पास हुआ है. हादसे में गंभीर रुप से घायल तीनों शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ही गाड़ी पर सवार होकर 9 लोग फुलवरिया के सिद्धि महतो की बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने गए थे, इसी दौरान तेज गति से चल रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार 9 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
मृतकों में रोसड़ा के रहने वाले कैलाश महतो, सिद्धि महतो, नंदलाल महतो, अर्जुन महतो, सुंदरी महतो और अजय महतो शामिल हैं.हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई.वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बता दें कि सोमवार को भी कटिहार में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी.