खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2023 08:36 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के कटिहार जिले के बारसोई में बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बुधवार को फायरिंग कर दी। जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कटिहार की इस घटना को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू धृतराष्ट्र की भूमिका में हैं। सत्ता की गद्दी पर भी वहीं बैठे हुए हैं और वही शिक्षकों को लाठी से पिटवा रहे हैं।
नीतीश पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरिराज ने कहा कि यदि कोई बिजली मांगता है तो उसको गोलियों से भुनवाते हैं। कोई अनुसूचित समाज की बेटी अपना अधिकार मांगती है तो उसे निर्वस्त्र किया जाता है उसकी आबरू लूटी जाती है कि उसे अपमानित किया जाता है। गिरिराज ने कहा कि आज बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद नीतीश कुमार का उदय हुआ फिर से नीतीश कुमार को ही दुर्भाग्य भरा सौभाग्य मिला कि फिर से उन्ही के समय जंगल राज आ गया है।
वही बिहार के ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें वो कहते हैं कि लोग जब बदमाशी करेंगे तो पुलिस लाठी और गोली ही चलाएगी ही। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश के मंत्रियों ने जिस ढंग से कहा है कि जो बदमाशी करेगा वह गोली खाएगा उनका यह बयान बिलकुल गलत है। उन्हें इस तरह का बयान कतई नहीं देना चाहिए। कोई बिजली ना मांगे, राशन-पानी मांगे या फिर कोई अपना हक और अधिकार मांगे तो क्या गोली चला देंगे। क्या यही है बिहार की नीतीश सरकार?