ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / कर्पूरी जयंती समारोह रद्द करना अतिपिछड़ों का अपमान, बोली बीजेपी..भीड़ नहीं जुटने का...

कर्पूरी जयंती समारोह रद्द करना अतिपिछड़ों का अपमान, बोली बीजेपी..भीड़ नहीं जुटने का डर..ठंड तो एक बहाना है

25-Dec-2023 07:04 PM

By First Bihar

 PATNA: पटना से वेटनरी कॉलेज मैदान में 24 जनवरी को आयोजित होने वाले कर्पूरी जयंती कार्यक्रम को जेडीयू ने स्थगित कर दिया है। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि ठंड की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। ऐसी उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख लोग शामिल होते। ऐसे में इन्हें कहां ठहराया जाएगा यह समस्या थी। वही इस कार्यक्रम के रद्द होने को बीजेपी ने अतिपिछड़ों का अपमान बताया। 


पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कर्पूरी जन्म शताब्दी के अवसर पर जदयू द्वारा राज्य स्तरीय सम्मलेन स्थगित किया जाना अतिपिछड़ों का "राजकीय अपमान" है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति (15 जनवरी) के बाद ठंड कम होने लगती है और यदि भीड़ कम आने का आकलन था तो राज्य स्तरीय समारोह को बापू सभागार में भी किया जा सकता था, लेकिन तैयारी के बाद सीधे स्थगित कर देना कर्पूरी ठाकुर जैसे कद्दावर पूर्व मुख्यमंत्री और उनके अतिपिछड़ा समाज का " राजकीय अपमान " है।


सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की नीति और नीयत में खोट के कारण अतिपिछड़ा जनाधार जदयू से खिसक चुका है, इसलिए भीड़ न जुटने के डर से ठंड के बहाने समारोह स्थगित कर दिया गया।


उन्होंने कहा कि हाल में विकास मित्रों, टोला सेवकों को लगा कर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से भले ही "भीम संसद" का आयोजन करा लिया गया, लेकिन कर्पूरी जयंती समारोह में अतिपिछड़ा समाज जुटने वाला नहीं था।


उन्होंने कहा कि जदयू इस बात से भी डरी हुई हैं कि मुख्यमंत्री कब क्या बोल देंगे, इसका कोई ठिकाना नहीं। ऐसे ही कारणों से नीतीश कुमार की बनारस रैली रद्द की गई थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ-हानि की चिंता किये बिना जदयू कर्पूरी जयंती (24 जनवरी) पर राज्य स्तरीय सम्मलेन स्थगित करने से बच सकती थी। क्या जदयू 15-20 हजार लोगों को भी एकत्र नहीं कर सकता था?