मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Apr-2021 04:25 PM
DESK: दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (सोमवार) रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ जरूरी सेवा ही खुली रहेंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही कर्फ्यू लगाने की घोषणा की कुछ देर बाद लोग शराब की दुकानों पर उमड़ने लगे और देखते ही देखते शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित थे कि कही कर्फ्यू आगे ना बढ़ा दिया जाए जिससे उन्हें शराब मिलने में परेशानी होने लगे। इसलिए लोगों में शराब की स्टॉक जमा करने की होड़ मच गयी।

बात दिल्ली के गोल मार्केट, दरियागंज, गाजीपुर या अन्य इलाकों की करें जहां कर्फ्यू की घोषणा होते ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारे लग गई। इस दौरान लोग कोरोना के गाइडलाइन को भी नजरअंदाज करते दिखे। शराब लेने में लोग इतने मशगूल हो गये कि वे दो गज की शारीरिक दूरी बनाना भी भूल गए। इस दौरान शराब दुकानदार भी लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करवाने में असमर्थ दिखे। शराब खरीदने के दौरान लोग पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। हालांकि कई जगहों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को हटाते नजर आए। लोग इस बात को लेकर परेशान थे कि यदि कर्फ्यू आगे बढ़ा तो उन्हें शराब नहीं मिल पाएगी।
