ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कड़ाके की ठंड में घूम-घूम कर करता था बाइक की चोरी, हथियार के साथ 11 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

12-Jan-2023 03:42 PM

By SONU

NAWADA: कपकपाती ठंड से जहां लोग परेशान हैं वही रात के सन्नाटे में घूमने वाले बदमाशों ने उनकी समस्या और बढ़ाकर रख दी है। बता दें कि कड़ाके की ठंड की वजह से लोग शाम होते ही अपने-अपने घर में कैद हो जाते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग ऐसा करते हैं। जिसकी वजह से शाम होते ही सड़कें विरान हो जाती है। जिसका फायदा चोर उठाते हैं। 


रात के सन्नाटे में जब गली मुहल्ले में कोई नहीं दिखता था तब बदमाश ग्रुप में निकलते थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। ये ज्यादा बाइक चोरी करने का काम करते थे। उनकी इस करतूत से लोग परेशान थे। लगातार मिल रही बाइक चोरी की शिकायत के बाद पुलिस इन चोरी की तलाश में लगी थी और आखिरकार पुलिस ने 11 चोरों को हथियार के साथ धर दबोचा।  


नवादा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें नवादा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ चोरी की 9 बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया है।


गिरफ्तार बदमाशों में एक युवक बेगूसराय का रहने वाला है जो कई कांडों में वांछित है। नवादा नगर थाने में सदर एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह रात में घूम-घूम कर बाइक की चोरी करता था। चोरी की बाइक को सस्ते दाम में बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कई बाइक के मालिकों को थाने पर बुलाकर बाइक का सत्यापन किया। गिरफ्तार सभी चोरों को जेल भेजा गया है।