थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
25-Jan-2024 09:51 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच जबरन स्कूल खुले रखने के लिए जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक जिला प्रशासन पर दबाव बनाये हुए हैं और इस टकराव में ठंड से स्कूली बच्चों की मौत होने लगी है, तब मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप कर स्कूल में अवकाश घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय शिक्षा विभाग को बच्चों के हित में अपने आदेश वापस लेने चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा कि नियम-कानून की परवाह किये बिना मनमाने आदेश जारी कर अराजक स्थिति पैदा करने के आदती केके पाठक कभी सुधरने वाले नहीं हैं। वे किसी भी विभाग में एक साल से ज्यादा टिक नहीं पाए और वे जहाँ भी बड़े पद पर रहे, विवादास्पद फैसले ही करते रहे।
उन्होंने कहा कि हर साल शीत लहर और भीषण सर्दी जारी रहने तक आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी रखने की परिपाटी है, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ऐसे कठिन मौसम में भी सारे स्कूलों को खुला रखने के लिए अड़ा हुआ है।
सुशील मोदी ने कहा कि पिछले चार दिनों से शिक्षा विभाग और पटना के जिला प्रशासन के बीच लेटर वार चल रहा है। प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर अवकाश रखना चाहता है, जब कि शिक्षा विभाग इसके विरुद्ध पत्र जारी कर रहा है। जिलाधिकारी को इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव से करनी पड़ी, लेकिन टकराव बना हुआ है। यह गतिरोध जल्द समाप्त होना चाहिए ।