ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कपड़ा दुकानदार की हत्या के खिलाफ एनएच-31 जाम, गुस्साएं लोगों ने की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

25-Jun-2024 02:43 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को ट्रैफिक चौक के पास जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग परेशान दिखे। जाम के कारण सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


वही गुस्साएं लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। एनएच-31 पर भीषण जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी भास्कर रंजन, सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया। जिसके बाद एनएच-31 पर आवागमन शुरू हुआ। 


बता दें कि मंगलवार की शाम कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई थी। बताया जाता है कि मृतक राजौरा में कपड़ा दुकान चलाता था। 


दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वेदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना से गु्स्साएं भारी संख्या में  लोग सड़क पर उतर गये और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने की मांग पुलिस से करने लगे।