मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Oct-2024 07:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी कोई खबर निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में आपसी विवाद में दोस्त ने ही युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। यह घटना सिमली मुरारपुर, भट्ठी पर इलाके में घटी। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि युवक को एक दुकान के अंदर गोली मारी गयी। खून से लथपथ घायल कृष्ण कुमार को दुकानदार ने घसीट कर सड़क रख दिया। गोली मारने के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। भीड़ में लोग यह सब देखते रहे पर किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
इधर, 19 वर्षीय कृष्ण मूलरूप से मधुबनी के बेनीपट्टी का था। जो कि परिवार के साथ सिमली में किराए के मकान में रहता था। मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान की जा रही है। इस मामले में पुलिस एक नाबालिग युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
पटना सिटी के एसडीपीओ गौरव कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।