आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
20-Mar-2020 04:59 PM
DELHI : सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप की स्थिति है. कनिका कपूर के पार्टी में बड़े लोगों के शामिल होने के बाद लगातार इस बात की छानबीन की जा रही है कि कौन-कौन से लोग उस पार्टी में शामिल हुए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए उस होटल को सील कर दिया है, जिसमें कनिका कपूर की पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी.
कनिका कपूर जिस अपार्टमेंट में रहती हैं, उस टावर में भी एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कनिका कपूर परिवार वालों का भी टेस्ट कराया जा रहा है. सरकार के हाथ पांव इस आशंका से ही फूल गए हैं कि आखिर कनिका कपूर के संपर्क में कितने लोग आये हैं. लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर दो पार्टियों में शामिल हुईं. अब पार्टी की उनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.

एक तस्वीर में कनिका कई और लोगों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाती नज़र आ रही हैं, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी हैं. वसुंधरा राजे, कनिका के बिल्कुल बगल में खड़ी नज़र आ रही हैं. जबकि एक और तस्वीर में कनिका अकेली तस्वीर में नज़र आ रही हैं. कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां हुई पार्टी में शामिल हुई थीं. उसमें कई नेता, बीजेपी के मंत्री और आईएएस अधिकारी भी शामिल थे.