परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
23-Aug-2022 08:28 PM
PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया पर हमला करते हुए लखीसराय में कहा कि महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराब को बंद किया लेकिन आज अखबार वाले मीडिया वाले मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं क्योंकि दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है। यदि दारू नहीं मिल रहा है तो मुख्यमंत्री क्या करें? आपकों देखे या जनता को देखें। ललन सिंह के इस बयान पर पूर्व केंद्रीय केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के कैंप के बड़े नेता शिक्षाविद कन्हैया सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मानसिक दिवालिया करार दिया है।
कन्हैया सिंह ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरीय नेताओं को कुछ से कुछ कह कर अपमानित करते रहते हैं। आज उन्होंने देश के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर शराबबंदी को लेकर अनर्गल टिप्पणी की है। जिससे मीडिया से जुड़े लोगों के सम्मान पर गहरा ठेस पहुंचा है।
कन्हैया सिंह आगे कहते हैं कि ललन सिंह आरसीपी सिंह का जाप करते-करते थक गए हैं और वह अब चौथे स्तंभ को भी छोड़ नहीं रहे रहे हैं। डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि ललन सिंह आरसीपी सिंह के बारे में कहा कि उन्हें कुर्ता पायजामा पहनना नहीं आता है। यह कह कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खादी का अपमान किया है।
कन्हैया ने कहा कि कौन क्या पहनता है उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। रामचंद्र बाबू शुरू से ही खादी का कुर्ता पजामा पहन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान करते आए हैं। मगर वह अन्य लोगों की तरह बाण चढ़ाकर कुर्ता पजामा नहीं पहनते। बल्कि सच्चे देशभक्त की तरह सलीके से कुर्ता पजामा पहनते हैं।