चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
05-Feb-2020 07:26 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सुपौल से है जहां जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। हमले में कन्हैया की गाड़ी चला रहे ड्राइवर का सर फट गया वहीं कन्हैया को भी हल्की चोट आयी है, जबकि गाड़ी में सवार युवती समेत तीन लोगों को भी चोटें आयी हैं। सुपौल से सहरसा जाने के दौरान सुपौल के मल्लिक चौक पर ये हमला हुआ है।
बताया जा रहा है कि सुपौल से सहरसा जाने के दौरान मल्लिक चौक पर असमाजिक तत्वों ने कन्हैया के काफिले पर हमला बोल दिया। हमले में कन्हैया के ड्राइवर का सिर फट गया है। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है। हमले में कन्हैया बाल-बाल बच गए हैं।हालांकि पत्थरबाजी में उन्हें हल्की चोट लगने की खबर है। पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत डीएम महेन्द्र कुमार और एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शहर के सदर थाना के पास मल्लिक चौक पर पहले से 25-30 की संख्या में खड़े युवक CAA-NRC के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जैसे ही कन्हैया कुमार की गाड़ी वहां पहुंची वैसे ही कुछ लोगों ने उस पर काली स्याही फेंक दी। इस बीच काफिला रुका तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर से जन मन गण यात्रा का रथ और एक दूसरी गाड़ी का शीशा टूट गया।
बता दें कि वामपंथी नेता कन्हैया कुमार इन दिनों CAA-NRC के खिलाफ संविधान बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान कई जगहों पर कन्हैया के काफिले पर हमला किया जा चुका है। इसस पहले छपरा में भी कन्हैया के काफिले पर रोड़ेबाजी की गयी थी।