ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / शिवहर में कन्हैया कुमार की संविधान बचाओ यात्रा , CAA-NRC के खिलाफ खोला...

शिवहर में कन्हैया कुमार की संविधान बचाओ यात्रा , CAA-NRC के खिलाफ खोला मोर्चा

02-Feb-2020 11:54 AM

By Saurav Kumar

SHEOHAR: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार संविधान बचाओ यात्रा के क्रम में शिवहर पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद भी कन्हैया की सभा में मौजूद हैं। सीएए-एनआरसी-एनपीआर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कन्हैया विरोध सभा में पहुंचे हैं। 


कन्हैया सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं और विभिन्न जिलों के भ्रमण कर रहे हैं। शिवहर के किसान मैदान में कन्हैया की जनसभा आयोजित है। कन्हैया के इस अभियान को मोर्चा में शामिल कांग्रेस नेताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।


हालांकि जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार की संविधान यात्रा पहले दिन से ही विवादों में घिरती दिख रही है। पश्चिम चंपारण के बापूधाम से शुरु हुई यात्रा के पहले ही दिन कन्हैया को भितिहरवा आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं एक दिन पहले ही छपरा में कन्हैया के काफिले पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाल रहे युवकों ने रोड़े-पत्थरों से हमला बोल  दिया था जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह कन्हैया को सुरक्षित निकाल लिया था लेकिन काफिले में शामिल कई लोग घायल हुए थे।