ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल

बिहार : कान में इयरफोन लगाए पंखे से झूला छात्र, कमरे में मिली डेड बॉडी

13-Feb-2021 09:01 AM

BHAGALPUR : भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ग्रेजुएशन थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती इलाके के एक लॉज के कमरे में पंखे से झूलती डेड बॉडी मिलने से सनसनी मच गई है. मृतक की पहचान बुद्धूचक नयानगर निवासी 21 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में की गई है. मृतक के साथियों ने इस बात की जानकारी लॉज मालिक को दी जिसके बाद सभी के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया. 


जानकारी के अनुसार सुनील हर शाम 5 बजे के बाद अपने रुम में सो जाता था. फिर 7 बजे उठने के बाद वह बाजार जाता था. रात में खाने-पीने के बाद पढ़ाई करता था. घटना के दिन भी वह हमेशा की तरह 5 बजे के बाद अपने कमरे में ही था. 2 घंटे के बाद जब उसके दोस्तों ने जगाने की कोशिश की तब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद ही उसके साथियों ने लॉज मालिक को बुलाया और बिना पुलिस को सूचना दिए दरवाजा तोड़ दिया. 


इधर घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि सुनील जब पंखे से लटका था तब उसके कानों में इयरफोन लगा हुआ है. जिससे यह पता लगता है कि शायद वह किसी से बात कर रहा था. इसी बीच उसने यह कदम उठाया होगा. फिलहाल पूछताछ के आधार पर पुलिस भी घटना के कारणों का पता लगा रही है.