बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
18-Sep-2024 09:03 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भभुआ और मोहनिया शहर के लिए पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत करेंगे। इसी साल जुलाई में भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति के लिए कैबिनेट से 198 करोड़ की योजना की स्वीकृति नीतीश सरकार ने दी थी। इसके बाद इसका निर्माण करवाया गया और अब आज सीएम खुद इसका शुरुआत करेंगे।
दरअसल,भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत हो रही है। दुर्गावती जलशाय परियोजना से अभी तक सिंचाई का काम हो रहा था लेकिन अब पेयजल आपूर्ति की योजना भी शुरू हो रही है। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावे बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ प्रभारी मंत्री नितिन नवीन और अलपसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जन संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद भभुआ और मोहनिया में हमेशा के लिए पेयजल का संकट जहां समाप्त हो जाएगा, वहीं हर घर में शुद्ध पेयजल आसानी से मिल सकेगा. प्रतिदिन 35 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध होगा। जिससे प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है। पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की मुख्यमंत्री आज शुरुआत कर देंगे।
बता दें कि, बिहार में इससे पहले गंगाजल को पाइप के सहारे राजगीर गया नवादा जैसे इलाकों में ले जाकर ट्रीटमेंट के बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अब भभुआ और मोहनिया के लोगों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध आने वाले समय में होगा। इससे आम जनजीवन काफी आसान हो जाएगा और लोगों को अधिक कठनाई नहीं उठानी पड़ेगी।