चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Mar-2020 12:38 PM
BHOPAL : मध्य प्रदेश की सत्ता से कमलनाथ आउट हो गए हैं लेकिन कमल की वापसी हो गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद बीजेपी को सत्ता वापसी कराने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जलवा एक बार फिर से दिखने वाला है। शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश में मामा के नाम से भी पुकारा जाता है और एक बार फिर से वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।
एमपी में पूरी राजनीतिक उठा-पटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे बीजेपी को लीड करते रहे। लेकिन अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर भाजपा नेतृत्व ने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नेतृत्व का फैसला हाईकमान ही करेगा।वैसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तो सीएम पद का स्वभाविक दावेदार माना जा रहा है। 13 साल तक प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
माना जा रहा है कि जिस तरह से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने अब तक सभी मोर्चो में आगे किया हुआ है, उसी तरह सरकार बनने पर प्रदेश की कमान भी उन्हें सौंपी जा सकती है। ऐसा हुआ तो चौहान प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता होंगे। चौहान को सीएम की दावेदारी में पहले स्थान पर रखने वालों का दावा है कि प्रदेश में बड़ी तादाद में उपचुनाव होना है, ऐसी परिस्थितियों में चौहान ही उपचुनाव में विजय दिलवा सकते हैं।
बता दें कि सीएम कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए राजभवन जा रहे हैं। राज्यपाल ने कमलनाथ को 1 बजे का समय दिया है। इस्तीफा देने से पहले मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला। मैंने प्रदेश की सेवा की। लेकिन बीजेपी पहले ही दिन से मेरे खिलाफ साजिश करती रही। बीजेपी ने मेरे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाए हुए हैं। देश की जनता रोज देख रही है। इसको लेकर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किया है। सिंधिया के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है।