मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jan-2023 10:10 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा में एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। जहां अपनी 4 साल की बेटी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। यही नहीं लाश को टूकड़े-टूकड़े कर नदी में बहा दिया। किसी को इस बात की जानकारी ना हो इसे लेकर उसने ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी पिता राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
उसका कहना है कि किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका झगड़ा हआ था। जिसके बाद पत्नी मायके चली गयी थी इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपनी बेटी की जान ले ली।बताया जाता है कि आरोपी राजकुमार सहनी ने पत्नी की पिटाई की थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पति के इस रवैय्ये से दखी होकर पत्नी बेटी को घर पर छोड़कर मायके चली गयी थी।
जिसके बाद पति ने चार साल की बेटी तनुजा की निर्मम हत्या कर दिया और शव को धारदार हथियार से काटकर नदी में फेंक दिया। ताकि किसी को लाश ना मिले और इस घटना की जानकारी ना हो। लेकिन जब पत्नी के मायके वाले घर पहुंचे तब गांव वालों ने बताया कि बच्ची पांच दिन से दिखाई नहीं दे रही है। जिसके बाद बच्ची के नाना-नानी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब आरोपी पिता को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
जिसे सुनकर परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान रह गयी। आरोपी से पूछताछ अभी भी जारी है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बच्ची की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। पति की इस करतूत से उसे गहरा सदमा लगा है। इलाके के लोग भी राजकुमार की इस करतूत से सकते में है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है।