ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / कल रांची जायेंगे लालू यादव, मीसा और तेजप्रताप भी होंगे साथ, 15 फरवरी...

कल रांची जायेंगे लालू यादव, मीसा और तेजप्रताप भी होंगे साथ, 15 फरवरी को चारा घोटाला में है पेशी

12-Feb-2022 04:16 PM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल 13 फ़रवरी को रांची जायेंगे. लालू यादव कल दोपहर 12 बजे रांची के लिए निकलेंगे. उनके साथ बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बेटी मीसा भारती तथा पार्टी के और भी कई नेता साथ होंगे. दरअसल, 15 फ़रवरी को चारा घोटाला मामले में रांची कोर्ट में लालू यादव की कोर्ट में पेशी है. इसलिए लालू यादव रांची जा रहे हैं. यह भी खबर मिली है कि रांची में पार्टी की एक बैठक भी होगी. 


बता दें कि चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में सीबीआई कोर्ट 15 फरवरी को फैसला सुनाएगी. इस दिन लालू प्रसाद को अन्य आरोपियों के साथ अदालत में हाजिर रहना होगा. इसी सिलसिले में लालू प्रसाद रांची पहुंच रहे हैं. रांची ज‍िले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध न‍िकासी का यह मामला है. इसे चारा घोटला का सबसे बड़ा मामला कहा जाता है.


मालूम हो क‍ि झारखंड में लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटले के कुल पांच मामले दर्ज हैं. अदालत की ओर से सुनवाई के बाद दुमका कोषागार से अवैध न‍िकासी मामले में लालू यादव को 5 वर्ष की सजा सुनाई गई थी. इसी तरह चाईबासा कोषागार से हुई अवैध न‍िकासी के दो मामलों में राजद सुप्रीमो लालू यादव को क्रमश: 7-7 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है. 


वहीं, देवघर कोषागार से हुई अवैध न‍िकासी के एक मामले में लालू यादव को दो धाराओं में क्रमश: 4-4 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है. इन सभी सजाओं में कुछ में तो आधी सजा पूरी हो चुकी है कुछ में जमानत मिल चुकी है. अब यह देखना द‍िलचस्‍प होगा क‍ि रांची के डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को सीबीआइ अदालत क‍ितने वर्ष की सजा सुनाती है.