ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / कल जारी होगा बिहार STET का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परीक्षा के नतीजे

कल जारी होगा बिहार STET का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परीक्षा के नतीजे

02-Oct-2023 08:14 PM

By First Bihar

PATNA: रिजल्ट का इंतजार कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, कल यानी 3 अक्टूबर को BSEB की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर इसकी जानकारी दी है।


आनंद किशोर ने ट्वीट कर जानकार दी है कि कल यानी 3 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2023 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि रिजल्ट घोषित किये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नतीजे चेक कर सकेंगे।


एसटीईटी एग्जाम देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा के नतीजे जानने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिसे क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।


बता दें कि पिछले दिनों आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। बीते 19 सितंबर को आंसर की जारी की गयी थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर थी। अब परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों का इंतजार रिजल्ट आने के साथ ही खत्म हो जाएगा। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी किया जा सकता है हालांकि अभ्यर्थी किसी भी तरह की आपत्ति नहीं दर्ज करा सकेंगे।