पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
12-May-2020 08:48 AM
KAIMUR : कैमूर के NH-2 के रास्ते दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजदूरों का पलायन लगातार जारी है. कोई अपने घरों के लिए पैदल निकला है, कोई साइकिल से तो कोई रिक्शा चला कर जा रहा है. सरकारें मजदूरों के हितों में काम करने के लिए कई वादे कर रही है लेकिन जो रोजी-रोटी की तलाश में शहरों में गए थे उन्हें गांव तक सुरक्षित कैसे पहुंचाया जाए इस पर कोई सरकार ध्यान नहीं दे रही है. कई मजदूर घर वापसी के दौरान काल के गाल में भी समा चुके हैं, फिर भी सरकारी घोषणाओं के अलावा धरातल पर मजदूरों के हितों में घर वापसी का रास्ता नहीं दिख रहा है. तभी तो प्रवासी मजदूरों का तांता प्रतिदिन लगा रहता है.
फोटो में दिखाई दे रहे छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं को लेकर साइकिल से दर्जनों मजदूरों का झुंड बंगाल के लिए निकला है. यह सभी मजदूर यूपी के भदोही जिले में कालीन का काम करते थे. लॉक डाउन में फंस गए, जब इनके पास पैसे खत्म हुए तो घर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया. घरवालों का पेट पालने के लिए ये शहर कमाने गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम छूट गया तो घरवालों से पैसा मांगा कर सभी ने साइकिल लिया औऱ फिर उसी पर सवार होकर घर के लिए निकल गए.
मजदूर बताते हैं हम सभी लोग बंगाल के रहने वाले हैं. सभी एक साथ उत्तर प्रदेश के भदोही में कालीन का काम करते थे. कुछ लोग पहले से वहां काम करते थे और कुछ लोग लॉकडाउन से 3 दिन पहले पहुंचे थे. अचानक लॉ डाउन हो गया. पास में रह सारे पैसे जब खत्म हो गए तो अंत में घर से पैसे मंगाकर साइकिल की खरीदारी की और फिर घर के लिए रवाना हो गए. बात करने के दौरान सभी की आंखें भर गई. उन्होंने कहा कि भूखे मरने से अच्छा है कि कितने भी दिन लगे हम लोग अपने घर को लौट ही जाएंगे. बंगाल जाने के लिए किसी सरकार ने हमारी कोई मदद नहीं की. कई जगहों पर गुहार लगाएं, लेकिन ऐसी विकट परिस्थिति में हमारी कोई नहीं सुन रहा है.