ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कैमूर: सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

कैमूर: सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

24-Dec-2022 09:11 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कुरई के पास की है जहां कार और बाइक की टक्कर से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी क्लीनिक तक पहुंचाया गया। जहां एक युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान दादर गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक दादर गांव के ही धनंजय सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह है और दूसरे युवक की पहचान भोखरी गांव निवासी रोशन पाल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोखरी निवासी रोशन पाल को दो दोस्त संदीप कुमार और कुलदीप सिंह छोड़ने के लिए बाइक से कुरई जा रहे थे। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूरई के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों आसमान में उछल पड़े और बारी-बारी से तीनों कार के ऊपर जा गिरे। 


2 लोग तो कार से टकराकर सड़क पर ही जा गिरे और एक युवक कार की बोनट में फंस गया। जिसके बाद कार सवार भागने लगा और भागने के चक्कर में शव को बोनट में फंसे ही एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। जहां कार अनियंत्रित होकर एक किलोमीटर आगे चली गई और अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार मौके से फरार हो गया।