बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jan-2020 07:43 PM
PATNA: बिहार के कई जिलों में आज एसटीईटी की परीक्षा हुई. इस दौरान कई सेंटरों पर जमकर हंगामा हुआ और तोड़फोड़ हुआ. हंगामा को देखते हुए बीएसईबी ने कई सेंटरों की परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह परीक्षा अब फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में होगी.
इन सेंटरों की परीक्षा हुई कैंसिल
बीएसईबी ने गोपालगंज के महिंद्र महिला कॉलेज, सहरसा के आरएम कॉलेज, मुजफ्फरपुर एलपी शाही और पटना के एएन कॉलेज सेंटर के परीक्षा को रद्द कर दिया है.
सहरसा में हंगामा
सहरसा के राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में एसटीईटी की परीक्षा में छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. छात्राओं ने समय से प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज थी. छात्राओं का आरोप है कि कुल 900 परीक्षार्थी थे, लेकिन प्रश्न पत्र सिर्फ 400 को मिला. जिसके कारण हंगामा करने लगी. छात्राओं ने गुस्से में डीडीसी को भी सेंटर से खदेड़ दिया. वह हंगामा शांत कराने के लिए पहुंचे हुए थे.
गोपालगंज में देर से पहुंचा प्रश्न पत्र
गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज सेंटर पर प्रश्न पत्र देर से पहुंचा. जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. जिसके कारण परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया.
नालंदा में 100 का नहीं मिल पाया अंगूठा
नालंदा के बिहारशरीफ के नेशनल उच्च विद्यालय में भी एसटीईटी के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. बायोमेट्रिक सिस्टम से थंब नहीं मिलने पर करीब 100 अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित हो गए. जिसके बाद वह हंगामा करने लगे.