ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदहाली का मामला, पटना हाईकोर्ट ने तत्काल सभी कुलपतियों की बैठक बुला 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदहाली का मामला, पटना हाईकोर्ट ने तत्काल सभी कुलपतियों की बैठक बुला 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

17-Jul-2021 07:02 AM

PATNA : बिहार में विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों की बदहाल स्थिति का मामला जब पटना हाईकोर्ट पहुंचा तो इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 10 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। पटना हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को बिना देरी के सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों की खस्ताहाल पर सूबे के सभी कुलपतियों की बैठक बुलाने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने हॉस्टलों की स्थिति के मामले में राज्य सरकार को सही स्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया है। 


शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने यह निर्देश दिया है। विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि राजधानी के बीचों-बीच स्थित हॉस्टल की स्थिति खेदजनक है। कोर्ट ने वीसी के साथ वर्चुअल बैठक करने की बात भी कही है और 10 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। 


आपको बता दें कि विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा की तरफ से हाईकोर्ट में जो याचिका दायर की गई है उसमें पीयू के हॉस्टलों की दयनीय स्थिति को लेकर संज्ञान का आग्रह किया गया था। इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। राज्य सरकार को सही स्थिति का पता लगाने के लिए भी कहा गया है।